हिस्ट्री अपने आप में एक बहुत बड़ा विषय हैं। इसलिए इसे तीन खंडो में बाटकर पढ़ते हैं।
हिस्ट्री विषय में सबसे ज्यादा प्रश्न मॉडर्न हिस्ट्री से ही आते हैं। इसलिए आप इस पर हिस्ट्री के अन्य भाग की तुलना में अधिक ध्यान देना।
भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमनमहत्वपूर्ण कीवर्ड्स - पुर्तगाली, डच, अंग्रेज, फ्रांसीसी और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के बीच कैसे ब्रिटिश ने अपनी प्रभुत्व स्थापित करते गयी।
2. भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - प्लासी का युद्ध (1757), बक्सर का युद्ध (1764) और मैसूर , मराठा के साथ युद्ध में जीत
3. भारत में ब्रिटिश प्रशासनिक सुधार
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773
, पिट्स इंडिया एक्ट 1784, 1813, 1833, 1853 के चार्टर एक्ट्स। इसे आप भारत का संवैधानिक विकास के रूप में भी पढ़ सकते हैं।
4. 1857 की क्रांति
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक हैं जहां से लगभग सभी परीक्षा में सवाल आते ही हैं। तो आप इसे अच्छे से तैयार करना ताकि इस टॉपिक से एक भी प्रश्न न छूटे।
5. भारतीय समाज की कुरूतियों पर प्रहार
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलन, ब्रह्म समाज, आर्य समाज, सत्यशोधक समाज , सेवा सदन आदि और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) - ये भी बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। इसे अच्छे से तैयार करें।
6. प्रारंभिक राष्ट्रवादी आंदोलन
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - 1885-1905: नरमपंथी नेता (दादाभाई नौरोजी, सुरेंद्रनाथ बनर्जी आदि) वैसे ये कालखंड भारत के नींव के रूप में कार्य करती हैं। जिसके ऊपर पूरा राष्टीय आंदोलन खड़ा हो सका।
7. उग्र राष्ट्रवाद और क्रांतिकारी आंदोलन
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - बंगाल विभाजन (1905), स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन, सांप्रदायिक निर्वाचन , दिल्ली दरबार , होमरूल आंदोलन, लखनऊ समझौता आदि
8. गांधी युग (1919-1948)
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - चंपारण सत्याग्रह (1917), खिलाफत आंदोलन और असहयोग आंदोलन (1919-1922), स्वराज पार्टी , चुनाव , सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930), भारत छोड़ो आंदोलन (1942)
9. अन्य महत्वपूर्ण आंदोलन
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - किसान आंदोलन, मजदूर आंदोलन, आदिवासी आंदोलन, मुंडा आंदोलन , सन्यासी विद्रोह , मोपला विद्रोह , लोटा विद्रोह आदि
10. उपनिवेशवाद का आर्थिक प्रभाव
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, दादाभाई नौरोजी का ड्रेन थ्योरी और भारत के तात्कालिक प्रमुख व्यक्तियों के विचार और उनके सिद्धांत के बारे में जरूर पढ़ लेना। इससे प्रश्न पूछ लिए जाते हैं।
11. भारत में समाज सुधार आंदोलन
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - महिलाओं की दशा सुधार, शिक्षा आंदोलन, अस्पृश्यता विरोधी आंदोलन
13. आज़ादी की ओर अंतिम कगार पर हिंदुस्तान
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - द्वितीय विश्व युद्ध और भारत, अगस्त प्रस्ताव, सीधी कारवाई दिवस , क्रिप्स मिशन (1942), कैबिनेट मिशन योजना (1946), भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947
14. विभाजन और स्वतंत्रता
महत्वपूर्ण कीवर्ड्स - भारत का विभाजन, स्वतंत्र भारत की समस्याएँ। विभाजन और अंतरिम कैबिनेट से प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए आपको यँहा ध्यान देना चाहिए।
करेंट अफेयर्स (Current Affairs)
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं जैसे भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गए प्रोजेक्ट , पहल आदि
- पुरस्कार और सम्मान
- नई सरकारी योजनाएं
- बिहार और भारत के बजट और आर्थिक सर्वेक्षण के फैक्ट्स
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ी नई खोजें
- खेल समाचार (Olympics, National Games, Opens आदि)
सामान्य विज्ञान (General Science)
भौतिक विज्ञान (Physics)
- भौतकी से बिहार पुलिस में 8 से 9 प्रश्न आते हैं।
महत्वपूर्ण टॉपिक्स - बल और गति के नियम , गुरुत्वाकर्षण , कार्य , उष्मागतिकी , मॉडर्न फिजिक्स आदी
रसायन विज्ञान (Chemistry)
- रासायनिक अभिक्रिया, तत्वों के गुण, अम्ल और क्षार , धातु और अधातु , तत्वों का वर्गीकरण , परमाणु मॉडल , तत्व ,यौगिक , मिश्रण आदि।
जीवविज्ञान (Biology)
- महत्वपूर्ण टॉपिक्स - मानव शरीर, वनस्पति विज्ञान, रक्त परिसंचरण , कोशिका , ह्रदय , मस्तिष्क , पर्यावरणीय मुद्दे और उनका समाधान
- संख्या पद्धति
- प्रतिशत,
- औसत,
- लाभ-हानि
- अनुपात और समानुपात
- समय और कार्य,
- समय और दूरी
- साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
- आंकड़ा विश्लेषण (Data Interpretation)
- बीजगणित और त्रिकोणमिति (बेसिक स्तर)
रीजनिंग (Reasoning)
- कोडिंग और डिकोडिंग
- दिशा परीक्षण (Direction Test)
- रक्त संबंध (Blood Relations)
- श्रृंखला (Series Completion)
- वेन आरेख (Venn Diagram)
- बैठने की व्यवस्था (Seating Arrangement)
- आंकिक योग्यता और तार्किक निष्कर्ष
संविधान और कानून (Constitution and Law)
1. भारतीय संविधान का इतिहास और उसका विकास
इसमें आप सिर्फ और सिर्फ डेट्स और फैक्ट्स पर फोकस करेंगे। इसके अलावा ज्यादा नहीं पढ़े।
2. संविधान की विशेषताएँ
बिहार पुलिस में विशेषता से प्रश्न नहीं पूछती हैं। इसलिए आप इस टॉपिक को स्किप कर सकते हैं।
3. संविधान की प्रस्तावना (Preamble)
संविधान के प्रस्तावना को ठीक से याद कर ले की कौन से शब्द पहले या बाद में आते हैं।
4. संविधान की मूल संरचना (Basic Structure Doctrine)
कुछ कोर्ट केस में संविधान के मूल ढांचा का सिद्धांत निकल कर आया था। उन केस कको ठीक से पढ़े जैसे - केशवानंद भारती केस और मूल ढाँचा सिद्धांत
5. नागरिकता
इसमें भारतीय नागरिकता प्राप्त कररने और खोने के तरीके याद रखे और साथ में आर्टिकल्स भी।
6. मौलिक अधिकार (Fundamental Rights)
यह बहुत ही महत्वपूर्ण हैं आप इसके सभी अनुच्छेद 12 से 35 तक याद रखें। सभी अनुच्छेद आपके फिंगर पर होने चाहिए।
7. नीति निर्देशक तत्व (Directive Principles of State Policy - DPSP)
सभी अनुच्छेद जरुरी हैं - अनुच्छेद 36 से 51 तक।
8. मौलिक कर्तव्य (Fundamental Duties)
9. संघ और उसका क्षेत्र
10. केंद्र सरकार
11. राज्य सरकार
12. न्यायपालिका
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court)
उच्च न्यायालय (High Courts)
निचली अदालतें
13. केंद्र-राज्य संबंध
विधायी, कार्यकारी और वित्तीय संबंध
अनुच्छेद 245 से 263
14. संवैधानिक निकाय
वैसे संस्था जिसका जिक्र संविधान में हैं और इनकी चर्चा किसकी न किसी अनुच्छेद मे हैं वो संवैधानिक निकाय कहलाते हैं।
- चुनाव आयोग
- नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
- राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC)
15. गैर-संवैधानिक निकाय
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)
नीति आयोग (NITI Aayog)
16. पंचायत राज और नगरपालिका
इसके क्रमिक विकास को अवश्य पढ़े। 73वां और 74वां संविधान संशोधन के द्वारा तो इसको सिर्फ संवैधानिक दर्जा मिला हैं। इसकी कहानी कुछ और हैं। इसे जरूर पढ़े और ठीक से पढ़े।
17. संविधान संशोधन प्रक्रिया
महत्वपूर्ण संशोधन (जैसे 42वां, 44वां, 73वां, 74वां, 86वां, 91वां, 93वां, 101वां , 128वां संशोधन)
18. आपातकालीन प्रावधान
राष्ट्रीय आपातकाल (Article 352)
राज्य आपातकाल (Article 356)
वित्तीय आपातकाल (Article 360)
Bihar Police परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें?
दोस्तों , किसी भी एग्जाम की तैयारी करने में सबसे बड़ी समस्या होती है की सिलेबस इतनी बड़ी है की पढ़े क्या ? और ये वास्तव में समस्या हैं भी। इसे दूर करने के लिए आपको सबसे पहले सिलेबस की गहन जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आप पुराने पूछे गए प्रश्नों का डिटेल्स सलूशन देखना होगा।
यह आप यूट्यूब पर भी कर सकते हैं या किसी कोचिंग संस्थान के कोर्स ले सकते हैं। और हां उसका नोट्स अवश्य बनाए।
pyqs का नोट्स तैयार करने के बाद उसे बार बार पढ़े। इससे आपको यह अंदाजा होगा की एग्जाम में प्रश्न कहाँ से पूछे जाते हैं ? इसके बाद आप पढ़ना स्टार्ट करें और सिर्फ उसी टॉपिक को पढ़े जिससे सवाल आये हैं। जिससे आपको कम समय में अच्छी तैयारी हो जाएगा।
जब आपका थोड़ा तैयारी हो जाए तो आप मॉक टेस्ट देना आरंभ कर दे। पहले एक सप्ताह में 2 मॉक टेस्ट लगाए और उसका शार्ट नोट्स बनाए। इससे आपको अपने गलती का पता चलेगा और उसे खुद सुधार पाएंगे। शुरुआत में टेस्ट में कम नंबर आने पर घबराएं नहीं।
आप बस अपने कमजोरी पर फोकस करें और उसे दूर करें।
सबसे जरुरी बात है की सभी सब्जेक्ट का शार्ट नोट्स जरूर बनाएं और वो भी खुद से लिखा हुआ। इससे होगा यह की आप कम समय में ज्यादा रिवीजन कर पाएंगे। यह नोट्स तब अधिक महत्वपूर्ण हो जाता हैं जब एग्जाम नजदीक हो।
NotesGhar.in पर हम जल्द ही "Bihar Police Exam Syllabus 2025 – Complete PDF" मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे।
जुड़े रहें और हमारे अपडेट्स को फॉलो करें!
निष्कर्ष
दोस्तों, बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा 2025 में यदि आप कामयाब होना चाहते हैं तो पहला कदम है — सही सिलेबस को समझना और उसके अनुसार तैयारी करना। जिसे हमने आपको अभी तक बताया हैं। हमने इस पोस्ट में आपकी सभी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया हैं।
अगर इसके बावजूद भी आपको कोई समस्या हैं तो कमेंट करें। NotesGhar आपकी समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करेगा।
0 टिप्पणियाँ