बिहार पुलिस परीक्षा – सम्पूर्ण गाइड
दोस्तों यह पोस्ट NotesGhar द्वारा तैयार की गई एक Pillar Content Guide post है, जिसमें आपको Bihar Police constable Exam 2025 की तैयारी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी हमने आपके लिए एक जगह पर पर कर दी हैं।
दोस्तों अगर आप बिहार पुलिस बनना चाहते हैं तो आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। हम जो भी बताएँगे एक अनुभवी छात्र के रूप बताएँगे। चुकी हम भी बिहार पुलिस का तैयारी कर रहे है , इसलिए हमारा अनुभव आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं।
![]() |
| बिहार पुलिस भर्ती 2025: सिलेबस, पैटर्न और तैयारी गाइड |
अगर आपको बिहार पुलिस परीक्षा के बारे में ठीक से और सटीक जानकरी चाहिए तो आप इस पोस्ट को अच्छे से पड़े। इसमें आपको इससे संबधित सभी जानकारी मिलेंगी।
बिहार पुलिस भर्ती क्या है?
भारत के प्रत्येक राज्य अपनी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भर्ती करती हैं। प्रत्येक राज्य का अपना अपना पुलिस होता है , उसी प्रकार बिहार राज्य का सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस कांस्टेबल का भर्ती करती है।
यह भर्ती प्रत्येक साल या कभी कभी 2 वर्षों पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकलती हैं। चुकी 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला हैं। इसलिए इस वर्ष अधिक वेकन्सी हमें देखने को मिल रहा है।
यदि आप बिहार पुलिस चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सदर मौका हो सकता है। क्योकि यदि यह चुनावी वर्ष समाप्त हुआ तो क्या पता कब वेकन्सी आए ?
बिहार पुलिस का कार्य : - यह जॉब सुरक्षा से संबंधित हैं। राज्य सरकार योग्य युवा को मेरिट के अनुसार चुनती हैं और यह मेरिट लिखित , शारीरिक और मेडिकल परिक्षण के आधार पर बनता है।
एक पुलिसकर्मी को अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था , अपराध को रोकना और लोगों की सुरक्षा करना मुख्य कर्तव्य होता हैं। ऐसे में एक अभ्यर्थी को सभी तरह से फिट होना चाहिए। इसलिए आप सभी अपना सेहत पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए।
भर्ती पदों की सूची
Bihar Police Constable
दोस्तों हम देख चुके हैं की वर्ष 2023 में सिपाही भर्ती के लिए 21391 पदों पर वेकन्सी निकली गयी थी। जिसका एग्जाम प्रक्रिया समाप्त कर ली गयी हैं और अब उत्तीर्ण हुए अभ्यथिओ को मेरिट लिस्ट का इंतजार हैं।
हाल के सुचना के अनुसार 25 अप्रैल 2025 को बिहार पुलिस 21391 का मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा।
जो अभ्यर्थी उक्त परीक्षा में सफल नहीं हुए हैं उनके लिए और एक सुनहरा मौका मिला हैं। मार्च 2025 में बिहार पुलिस ने सिपाही भर्ती के लिए 19838 पदों पर वेकन्सी निकली हैं। जो भी हमारी तरह बिहार पुलिस बनने का सपना देख रहे हैं वो हमारे साथ अवश्य जुड़े।
Bihar Police Sub-Inspector (SI)
BPSSC के द्वारा ही बिहार दरोगा का भर्ती करवाई जाती हैं। ये भी बिहार पुलिस का ही एक हिस्सा हैं। अगर हम सरकारी विभागों और मीडिया की मने तो जल्द ही बिहार दरोगा का भी भर्ती होने वाली हैं।
तो आप सभी बिहार पुलिस के साथ साथ बिहार दरोगा का भी हमरी तरह तैयारी शुरू कर दे। इसके तैयारी के लिए notesghar हमेशा आपके साथ रहेगा।
Fireman, Driver
दोस्तों अगर आप गाड़ी चलाते है जो की सब कोई चलाता हैं , लेकिन साथ में आपके पास ड्राइवर लाइसेंस हैं तो फायरमैन अग्निशामक और बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के हिस्सा बन सकते हैं। इन पदों पर वाहन संचालक का भर्ती अक्सर आते रहते हैं। तो हमारा आपसे कहना ये है की आप जल्दी से ड्राइवर लाइसेंस बनवा ले।
परीक्षा पैटर्न
दोस्तों हमें किसी भी एग्जाम के तैयारी करने के लिए परीक्षा के पैटर्न को ध्यान में रखना होता हैं। वैसे तो पढ़ने के लिए बहुत कुछ यहीं लेकिन हमें वहीँ पड़ना हैं जो एग्जाम के आए। इसके लिए आपको इसके पैटर्न के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। तो आइए समझते हैं -
बिहार पुलिस सिपाही की भर्ती 3 स्टेज में होती हैं। ये तीनो स्टेज को निचे स्टेप by स्टेप बताया गया हैं। इसे आप ठीक से समझे , ये परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
लिखित परीक्षा (Pre )
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती हैं। ये परीक्षा 100 नंबर का होता हैं। हमारे बहुत सारे भाई का सवाल होता हैं की क्या इसमें नेगेटीव मार्किंग होती है ? तो मैं अपने उन भाइयों से बता देना चाहता हूँ की बिहार पुलिस के एग्जाम में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती हैं। आप एग्जाम में जाये तो बिना किसी हिचकिचाहट के 100 में से 100 प्रश्नों को हल करके आए।
अब इसमें ये भी जनना जरुरी है की कौन से सब्जेक्ट से कितने नंबर का सवाल पूछा जाता हैं। इसके बारे में हमने सिलेबस वाले सेक्शन में बताया हैं। जो आपको जरूर जानना चाहिए।
शारीरिक परीक्षा (PET/PST)
यदि आप प्रारंभिक परीक्षा पास कर जाते हैं तो आपको शारीरिक परिक्षण के लिए बुलाया जाता हैं। इसमें दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद जैसे एक्टिविटी शामिल हैं। यह पुरुष और महिला उमीदवार के लिए अलग अलग हैं। ये जानकारी के लिए हमने निचे एक टेबल बनाया हैं। आप उसे देखकर अच्छे से समझ सकते हैं।
सबसे जरुरी बात हम अपने भाई और बहनो को बता दे की फाइनल मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट पर ही बनता हैं। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती हैं यानि आप उसमे केवल न्यूनतम अंक लेकर पास हो सकते हैं।
शारीरिक परिक्षण में दौड़ , ऊंची कूद और गोला फेंक के लिए अलग अलग नंबर दिए जाते हैं।
मेडिकल टेस्ट
दोस्तों यदि आप सिपाही भर्ती का दोनों स्टेज ( प्रारंभिक और शारीरिक परिक्षण ) पास कर चुके हैं तो ये आपके लिए अंतिम परीक्षा। वो कहते हैं की " यही रात अंतिम यही रात भारी " वाली कहानी हैं।
इसमें मुख्य रूप से आपकी आंखे , कान और bp की जांच की जाती है। यह एक सामान्य मेडिकल टेस्ट होता हैं। इस टेस्ट में सायद ही कोई अभ्यर्थी बहार होते हैं।
इसको आपस करने के लिए अपने आप को शांत रखिए ताकि bp सही रहे। हेडफोन कम लगाइए ताकि आपके सुनने की क्षमता ठीक रहे और आपके शरीर पर कोई बड़ा दाग या टैटू नहीं होना चाहिए। अगर है तो उसे मिटाने का कोसिस करें।
सिलेबस (विषयवार)
सामान्य ज्ञान
History - हम जानते हैं की हिस्ट्री में तीन भाग - प्राचीन भारत , मध्यकालीन भारत और आधुनिक भारत। इन तीनो विषय से बराबर सवाल नहीं पूछे जाते हैं है यानि की मॉडर्न हिस्ट्री से ज्यादा सवाल आते हैं और मध्यकालीन भारत के इतिहास से कम सवाल पूछे जाते हैं।
आधुनिक भारत का इतिहास - इतिहास के इस सेगमेंट से ज्यादा सवाल एग्जाम में पूछे जाते हैं 9 या 10 सवाल। कभी कभी इससे भी ज्यादा सवाल आ जाते हैं। आधुनिक इतिहास स्वतंत्रा संग्राम वाले सेक्शन से अधिकांशतः सवाल आते हैं। इसलिए इस भाग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
मध्यकालीन भारत का इतिहास - इतिहास के इस भाग को आप ज्यादा नहीं पढ़े। अगर आपके पास ज्यादा समय हैं तो ही आप इस भाग को पूरा पढ़े अन्यथा नहीं पढ़े। क्योकि इस भाग से 2 या 3 सवाल ही आते हैं और वो भी किसी खास टॉपिक से पूछे जाते हैं। अब आप इस खास टॉपिक का पता कैसे लगाएंगे ?
मैं बताता हूँ आपको , इसका पता लगाने के लिए आपको बिहार पुलिस द्वारा पिछले सालों सवालों और उससे सबंधित टॉपिक्स को को ही अच्छे से कवर करना हैं। इतने में ही आपका इतिहास पूरा कवर हो जाएगा।
भूगोल - इस भाग को दो भागों में बाटते हैं एक भारत का भूगोल और दूसरा विश्व का भूगोल।
भारत का भूगोल - इस भाग से 7 से 8 सवाल पूछे जाते हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय है तो ही भारत के भूगोल को पूरा पढ़े नहीं तो नहीं। हमें पढ़ना कम और रिवीजन ज्यादा करना हैं।
विश्व का भूगोल - इस भाग से 2 या 3 सवाल पूछे जाते हैं। इसको कम्पलीट करने के लिए आप सिर्फ PYQ पर ध्यान दे और कुछ रेलेक्टिव टॉपिक्स ही पढ़े। अगर आप पूरा पढ़ने के चक्कर में रहेंगे तो दूसरे महत्वपूर्ण विषय छूट जाएंगे।
Polity - ये एक आसान और मज्जेदार विषय है। यह एक ऐसा विषय है जिसके आप सभी सवाल सही लगा सकते हैं। पॉलिटी से 8 से 10 सवाल प्रत्येक साल पूछे जाते हैं। इसमें भी कुछ टॉपिक ऐसे है तो है जो सदाबहार हैं। इसकी जानकारी आपको pyq देखकर लग जाएगी।
Economics - आज कल इस सब्जेक्ट का डिमांड ज्यादा बढ़ गया हैं। पिछले साल इस विषय से 12 सवाल पूछे गए थे। तो आप सोच सकते हैं की ये विषय कितना महत्वपूर्ण होगा। वैसे ये सब्जेक्ट सभी को बोरिंग लगती हैं। लेकिन दोस्त एग्जाम पास करना हैं तो पढ़ना तो पड़ेगा ही। हमारे कहने का मतलब है की इस विषय पर अपनी अच्छी पकड़ बना लें।
बिहार स्पेशल - पहले इस भाग से सवाल 1 या कभी कभी 2 पूछ लिए जाते थे। पर पिछले एग्जाम में देखा गया की इस टॉपिक से लगभग 8 सवाल पूछे गए हैं। तो ये विषय भी जरुरी हैं। वैसे ये विषय ज्यादा बड़ा नहीं हैं आप इसपर 10 दिन देकर भी अच्छा पकड़ बना सकते हैं।
करंट अफेयर्स
करंट अफेयर्स - इससे 5 से 6 सवाल आते हैं। मैं कहूंगा की ये विषय आपको डेली नहीं पढ़नी चाहिए अगर आप किसी बड़े एग्जाम की तैयारी नहीं कर रहे हैं तब तक। क्योकि बिहार सिपाही भर्ती में लगभग 5 ही सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए आप इसे मंथली बेसिस पर या वीकली बेसिस पर ही करें।
सामान्य विज्ञान
विज्ञान से लगभग 28 से 30 सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय हो जाता हैं। इसकी तैयारी अच्छे से करें। और सबसे पहले PYQs पर पकड़ अवश्य बना लें। इसमें सारे ऐसे टॉपिक्स हैं जिससे सवाल आते ही आते हैं।
गणित aur Reasoning
गणित और रीजनिंग से लगभग 10 सवाल आते है। इसके लिए आपको मैथ पूरा पढ़ने की जरुरत नहीं हैं। क्योकि अगर को पूरा कम्पलीट करते हैं तो आपको लगभग 4 महीने लग जाएंगे। इसलिए मेरी राय में आप फ़िलहाल pYQS से सबंधित टॉपिक्स पर ही ध्यान दे। क्योकि टॉपिक्स से क्वेश्चन रिपीट भी होते हैं और बहुत बार हुआ भी है।
हिंदी
हिंदी से 10 सवाल पूछे जाते हैं। इसके क्वेश्चन का लेवल 10th स्टैंडर्ड के होते हैं। ये बहुत ही बेसिक होते हैं अगर आप इस विषय पर 10 दिन भी दे दिए तो सभी सवाल आसानी से हल हो जाएंगे।
इंग्लिश -
इससे भी लगभग 8 सवाल सिपाही एग्जाम में पूछ लिए जाते हैं। और खुशी की बात यह हैं की भी 10th क्लास का ही सवाल होता हैं।
तैयारी कैसे करें?
तैयारी के के कुछ महत्वपूर्ण नियम
सिलेबस पर पकड़
दोस्तों किसी भी एग्जाम को तैयारी के लिए सबसे पहले आपको उस एग्जाम की सिलेबस की अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। इसके बारे में हमने ऊपर बताया हैं। उसे देखकर सिलेबस पर अपनी पकड़ बना ले।
PYQ पर पकड़ -
अब दूसरा पहलु आता हैं एग्जाम में पूछे गए पुराने सवालों पर अच्छी पकड़ बनाना। मेरे कहने का मतलब हैं की पहले बिहार पुलिस एग्जाम में जिस जिस टॉपिक से क्वेश्चन पूछे गए उन सभी टॉपिक्स पर आपकी बेहतरीन पकड़ होनी चाहिए। एग्जाम में ऐसे सवाल भी पूछे जाते हैं की जो पहले पूछे जा चुके हैं।
तैयारी में संतुलन -
दोस्तों बहुत सारे अभ्यर्थी ऐसे होते हैं जो अपनी तैयारी में संतुलन नहीं रख पते हैं। मतलब वो किसी खास विषय को ज्यादा महत्व देते हैं। हमें प्रीवियस सवालों को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी चाहिए।
हमें एग्जाम में कौन से विषय से कितना सवाल पूछा गया हैं , ये ध्यान में रखना पड़ेगा। जिस विषय से एग्जाम में ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं हम उस विषय को ज्यादा पढेंगे और जिससे कम सवाल आते हैं उसे कम पढ़ेंगे।
समय का सदुपयोग -
अक्सर हम तैयारी में टाइम को ठीक से मैनेज नहीं कर पाते हैं। जिससे हमारा अधिकांश समय किसी खास विषय को कम्पलीट करने में ही चला जाता हैं। इसलिए एक टाइम टेबल बनाकर पढ़ना अति आवश्यक हैं। टाइम टेबल ऐसा नहीं होना चाहिए की हमें घंटे गिनने पड़े , बल्कि हमें वीकली टारगेट सेट करना चाहिए।
रिवीजन का समय निकाले -
हमारे भाई एवं बहनों का सवाल रहता हैं की हम पढ़ तो लेते हैं लेकिन रिवीजन नहीं पाते हैं। ये एक नहीं सभी स्टूडेंट का कॉमन सवाल रहता हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं -
रिवीजन का समय निकलने के लिए हमको टाइम टेबल पर फोकस करना होगा। हम ऐसा टाइम टेबल बनाए जिसमे रिवीजन का समय पर्याप्त हो। जैसा की हमने पहले ही बताया है की हमें वीकली टाइम टेबल बनानी चाहिए।
जैसे - एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं तो आप ऐसा करें की सप्ताह में 5 दिन पढ़ाई करे और 2 दिन सिर्फ और सिर्फ रिवीजन करें। ये सबसे बेस्ट तरीका हैं पड़ने के साथ साथ रिवीजन करने का। आप सभी एक बार इसे आजमाकर देखें , आपको इससे अच्छा फायदा होगा।
Topic Wise Notes PDF Download
दोस्तों यहाँ पर आपको सभी सब्जेक्ट का नोट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे - Force and Laws of Motion – Super Fast Notes
टॉपिक वाइज टाइम टेबल
मॉक टेस्ट + प्रैक्टिस सेट
तमाम सवालों के बाद एक सवाल जरूर आता हैं की मॉक टेस्ट कब से देना शुरू करना चाहिए। ये एक जरुरी सवालों में से एक और बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। तो चलिए जानते हैं - अगर आप सिलेबस को पूरा या आधा कम्पलीट कर चुके हैं तो आप टेस्ट देना शुरू कर सकते हैं। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखिये की आपका इसमें नंबर कम आएगा तो घबराना नहीं है क्योकि आपने अभी पूरा सिलेबस कम्पलीट नहीं किया हैं।
अगर आप चाहे तो सेक्शनल टेस्ट भी दे सकते हैं। मतलब की आप कोई टॉपिक पढ़े तो उसका टेस्ट दे सकते हैं या किसी एक सब्जेक्ट का टेस्ट दे सकते हैं। ये टेस्ट सीरीज आपको फ्री में बहुत सारे मिल जाएंगे। आपके लिए notesghar के भी खुद के टेस्ट सेट हैं। आप इसे टेस्ट लगाकर अपनी एग्जाम की तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं।
और सबसे जरुरी बात की प्रत्येक सप्ताह कम से कम 2 टेस्ट अवश्य दे टेस्ट का बाद नोट्स भी बनाए। टेस्ट का नोट्स बनाना बहुत ही जरुरी हैं। इससे आपको कॉन्सेप्ट भी क्लियर होते रहेंगे।
Important Links
पुराने प्रश्न पत्र
दोस्तों हमने आपको ऊपर कई बार बताया हैं की बिहार पुलिस का पुराने प्रश्न कितना महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक वर्ष ऐसा होता की बोर्ड पुराने प्रश्नों को दोहराती हैं। या तो सीधे सीधे प्रश्न आ जाते हैं या टॉपिक दोहराई जाती हैं। इसलिए आप कम से कम 5 वर्ष का PYQs हल करके ही एग्जाम देने जाए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. क्या बिहार पुलिस में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं दोस्त , बिहार पुलिस सिपाही एग्जाम में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती हैं। आप बिंदास होकर 100 के 100 प्रश्न हल करें।
Q2. कितने नंबर से क्वालीफाई होता है?
वैसे तो बोर्ड का कहना है की मिनिमम 30 अंक लाने पर आप क्वालीफाई हो जाएंगे पर ऐसा हैं नहीं। क्योकि अभ्यर्थी की संख्या अधिक होने के कारण कट ऑफ भी अधिक जाता हैं।

0 टिप्पणियाँ