Force and Laws of Motion – Super Fast Notes (In Hindi) | Bihar Police Exam Special 2025

परिचय (Introduction)

"बल और गति के नियम" विज्ञान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है, जो बिहार पुलिस की परीक्षा में बार-बार पूछा जाता है। इस अध्याय की खासियत यह है कि यह रोजमर्रा के जीवन से जुड़ा है और एक बार समझ में आ जाए तो इस पर आधारित प्रश्न आसानी से हल किए जा सकते हैं।

Force and Laws of Motion – Super Fast Notes


बल क्या है? (What is Force)

दोस्तों हम इसको सबसे पहले अपने निजी जिंदगी से जोड़ कर देखेंगे। जैसे अगर आप किसी ऑटो को धक्का देते हैं तो क्या होता हैं ? परिणाम के तौर पर आप देखते होंगे की ऑटो चलने लगी हैं चलने के साथ साथ उसकी दिशा में भी परिवर्तन होता हैं। ऐसा क्यों हुआ ? 

ऐसा इसलिए हुआ की आपके द्वारा उस ऑटो पर बल लगाया गया हैं जिसके कारन ऑटो चलने लगी और उसके दिशा में भी बदलाव हुआ हैं। इस प्रकार से एक परिभाषा निकलकर आती हैं की 

" बल एक किया गया प्रयास हैं जो किसी वस्तु ( ऑटो/पुस्तक /बाइक ) की गति , दिशा और साथ ही साथ  आकृति में परिवर्तन कर सकता हैं "  आकृति में परिवर्तन यह जरुरी नहीं है की सभी में ऐसा ही हो। 

बल के प्रकार:


हम किसी वस्तु पर बल दो प्रकार से लगाते हैं।  वो दोनों प्रकार निचे अच्छे से बताए और समझाए गए हैं -


  1. संपर्क बल (Contact Force): जैसे – मांसपेशीय बल, घर्षण बल

  2. गैर-संपर्क बल (Non-contact Force): जैसे – गुरुत्वाकर्षण बल, चुंबकीय बल

बल के प्रभाव: 

जब हम किसी वस्तु या ऑटो पर बल लगाते है तो आप देखते होंगे की उसमे कोई बदलाव होता हैं। वो बदलाव निम्नलिखित हैं। 

गति में परिवर्तन

जब आप ऑटो पर बल लगाते हैं तो वो ऑटो आगे बढ़ने लगता हैं। इससे हमें पता चलता है वस्तु में गति होने लग रही हैं। 

दिशा में बदलाव

गति के साथ साथ बल लगाने पर उसके दिशा में भी बदलाव होता हैं। जैसे की हम  किसी वस्तु पर बल लगाते हैं तो वह किसी दिशा में गतिमान हो जाता हैं। 

आकृति में परिवर्तन

जब हम बल लगाते हैं और वह वस्तु हमसे कमजोर हैं तो उसकी आकृति में भी परिवर्तन हो जाता हैं। जब हम लोहे पर बल लगाते हैं तो उसके आकृति में कोई भी बदलाव नहीं होता है। इसका कारन यह है की लोहे की अपेक्षा लगाया गया बल कमजोर हैं।  यही अगर हम उसे हथौड़े से पीटते है तो उसके आकृति में बदलाव हो जाता हैं। 

SI इकाई: बल का si यूनिट न्यूटन होता हैं। इसका cgs मात्रक dyne होता हैं। 

गति के नियम (Newton's Laws of Motion)

महान वैज्ञानिक सर आइजक न्यूटन ने गति को तीन तरह से परिभाषित किया। जो इस प्रकार हैं 


पहला नियम (Inertia या जड़त्व का नियम)

गति के प्रथम नियम को जड़त्व का नियम भी कहते हैं। अगर हम इसे समझना चाहे  तो इस प्रकार समझ सकते हैं - मान लीजिए कोई वस्तु रखा हुआ हैं और वह तब तक रखा रहेगा जब तक हम उसे हटा नहीं देते।  बस यही जड़त्व का नियम है। ncert के अनुसार इसका परिभाषा इस प्रकार हैं -  "वस्तु तब तक अपनी विराम या गति की अवस्था में बनी रहती है, जब तक कोई बाहरी बल उस पर कार्य न करे।"

 उदाहरण: चलती बस के अचानक रुकने पर यात्री आगे की ओर झुक जाते हैं। या रुकी हुई बस को अचानक चलने पर यात्री पीछे की ओर झुक जाते हैं। 

गति के दूसरा नियम

न्यूटन के दूसरा गति नियम से बल का व्यंजक F = ma प्राप्त होता हैं।  इस पुरे वाक्य को आप याद रखे। यह लाइन सीधे सीधे एग्जाम में पूछ लिए जाते हैं। वैसे इसका परिभाषा इस प्रकार हैं -  "किसी वस्तु का त्वरण उस पर लगाए गए बल के समानुपाती होता है और उसका द्रव्यमान इसके विपरीत होता है।"

 सूत्र: F = m × a

तीसरा नियम (Action-Reaction)

"हर क्रिया की समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है।" इसको आप इस तरह से समझ सकते हैं जैसे की आपने किसी को एक थप्पड़ मारा तो सामने वाला क्या करेगा ? सामान्य सी बात है वो भी आपको थप्पड़ मारेगा। यही न्यूटन का तीसरा गति नियम हैं। 

 उदाहरण के तौर पर बंदूक चलाने पर पीछे झटका लगना, नाव से कूदने पर नाव का  पीछे हटना 

जड़त्व (Inertia)

जड़त्व को आप इस प्रकार समझ सकते हैं जब वस्तु अपनी स्थिति को बनाए रखती हैं जब तक उस पर कोई बहरी बल कार्य न करें। अर्थात वह गति कर रही हैं तो गति ही करती रहेगी या रुकी हुई हैं तो रुकी ही रहेगी जब तक कोई बहरी बल या हम उसपर बल न लगाए। 

जड़त्व के प्रकार:

अगर हम जड़त्व के परिभाषा को ध्यान से देखे तो यह 3 प्रकार के होता हैं - 

स्थिति जड़त्व: रुकी हुई वस्तु रुकी ही रहेगी 

गति जड़त्व: गति करती वस्तु गति ही करती रहेगी 

दिशा जड़त्व: गति की दिशा एक ही रहेगी अर्थात नहीं बदलती है जब तक कोई बल न लगे

संवेग 

संवेग का सूत्र p = द्रवमान x वेग होता हैं। यानि संवेग द्रवमान और वेग के गुणनफल के समानुपाती होता हैं। इसका si मात्रक किलोग्राम मीटर प्रति सेकंड होता हैं। 

संवेग संरक्षण का नियम:

"किसी बंद निकाय में यदि कोई बाहरी बल कार्य नहीं कर रहा हो, तो निकाय का कुल संवेग अपरिवर्तित अर्थात 0 रहता है।"

 उदाहरण: रॉकेट संवेग संरक्षण सिद्धांत पर कार्य करता हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों आज हमसब "बल और गति के नियम " अध्याय के शार्ट नोट्स के बारे में जानकारी ली। इस पोस्ट से आपको यह इस अध्याय का बेसिक्स जानकारी अवश्य हो गयी होगी। और रही बात इसके नोट्स की तो notesghar जल्द ही इस टॉपिक का बेहतरीन नोट्स प्रोवाइड कराएगा। इसके साथ साथ आप इसके ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी लगाए।  इससे आपको इस टॉपिक पर अधिक समझ बनेगी और आप एग्जाम में अच्छा कर पाओगे। 

📌 जल्द ही NotesGhar.in पर इसका PDF डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

अभ्यास प्रश्न (3 MCQs)

  1. बल की SI इकाई क्या है?
    उत्तर - बल की si यूनिट न्यूटन होता हैं।

  2. न्यूटन का पहला नियम किससे संबंधित है?
    उत्तर - गति का पहला नियम जड़त्व से सम्बंधित हैं।

  3. संवेग का सूत्र क्या है?
    उत्तर - p = m x v

📘 आपको ये नोट्स कैसे लगे? नीचे कमेंट करें और NotesGhar.in को बुकमार्क करना और दोस्तों को शेयर करना ना भूलें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Designed with ❤️ by NotesGhar © 2025